Computer में Network क्या है – इनके प्रकार

दोस्तों आज के इस लेख में हम जानेंगे Network के बारे में Computer Network क्या है? नेटवर्क कितने प्रकार के होते है? इसका उपयोग इसकी आवश्कता सब कुछ आज हम आपको बताने वाले है। बस आप पूरा लेख पढ़िए आपको सबकुछ पता चल जायेगा।

Network क्या है-What is Network?

नेटवर्क का सीधा मतलब होता है “जुड़ाव” तो हम कह सकते है कोई भी दो या दो से अधिक Object आपस में किसी भी माधयम से अगर वो जुड़े है और वो आपस में कोई सूचना आपस में साझा कर सकते है तो उनके इस जुड़ाव को हम एक प्रकार से नेटवर्क बोल सकते है। इसका उदाहरण हमारे दैनिक जीवन में बहुत दिख जाता है। हम आपको एक उदाहरण से समझाते है हमारी और आपकी परिवार भी एक नेटवर्क का उदाहरण है सब आपस में जुड़े है ऐसे ही बहुत से उदाहरण आपको मिल जायेंगे। 

Network का हिंदी मतलब होता संजाल। 

कंप्यूटर नेटवर्क क्या है-What Do You Mean By Computer Network?

Computer Network – जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर किसी भी माध्यम से आपस में जुड़ जाये और वो कम्प्यूटर्स आपस में कोई इनफार्मेशन शेयर करने में सझम हो जाये तो इस प्रकार के ववस्था को हम कंप्यूटर नेटवर्क बोल सकते है। 

कंप्यूटर नेटवर्क बनाने के लिए हमें कोई माध्यम की आवश्कयता होती है वो दो तरह की हो सकती है। एक तार सहित माध्यम(Wired Medium) और एक बिनातार सहित माध्यम(Wireless Medium) इन दोनों माध्यम के बारे में विस्तार से हम आगे पढ़ेंगे। 

कंप्यूटर नेटवर्क में जुड़े हर एक कंप्यूटर सूचनाओं का आदान प्रदान दो तरिके से करती है पहला एनालॉग तथा दूसरा डिजिटल इन के बारे में भी हम आगे देखेंगे। 

एक नेटवर्क में जुड़े हर एक कंप्यूटर को हम Node बोलते है। 

कंप्यूटर नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य क्या है-Purpose Of Computer Network?

जैसा की आप जान गए है, की नेटवर्क का मुख्य काम होता है “जुड़ाव” का तो अब बात आती है की हमें इसकी जरुरत क्यों है? हमे क्यों नेटवर्क चाहिए? तो आइये जानते है। 
दोस्तों याद कीजिय जब हमारे पास कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन नहीं होते थे। तब हम क्या करते थे यदि हमको कोई सुचना या जानकारी किसी के साथ साझा करना होता था। तब हमारे एक ही साधन था वो था चिट्ठी हमलोग चिट्ठी के माध्यम से किसी को कोई जानकारी भेजते थे। पर इसमें सबसे बड़ी कमी थी की ये समय बहुत लेती थी। तब धीरे धीरे हमारे पास फ़ोन और मोबाइल आया और अब हम बस कुछ सेकंड में कोई भी जानकारी किसी के साथ भी शेयर कर पाते है। ये सब अगर मुमकिन हुआ है तो वो हुआ है नेटवर्क के मदद से वो नेटवर्क ही है जो हम सब को एक साथ जोड़ कर रखी है जिसके बदौलत हम अपनी कोई भी बात अपनों तब भेज पाते है। 
कंप्यूटर नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य है। 
  • आपस में डाटा साझा करना :- कंप्यूटर में रखी कोई जानकारी अगर हम एक कंप्यूटर से दूसरी कंप्यूटर में भेजना चाहते है तो हमको नेटवर्क की आवश्कता पड़ती हैं वो इनफार्मेशन कुछ भी हो सकती है वो कोई फाइल फोटो वीडियो कुछ भी हो सकता है। 
  • आपस में अपनी रिसोर्स साझा करना :- कंप्यूटर में रिसोर्स साझा करने का मतलब हुआ जैसे मान लीजिय आपके पास एक ज्यादा कम्प्यूटर्स है और आपके पास एक ही प्रिंटर हो और आप एक ही प्रिंटर को सारे कंप्यूटर के साथ साझा करना चाहते है क्योकि आप ऐसा थोड़ी करेंगे की जितना कंप्यूटर है। उतना प्रिंटर रखेंगे आप एक ही प्रिंटर को सरे कंप्यूटर के साथ साझा करेंगे। अगर वो सब एक नेटवर्क से जुड़े है तो इसको हम आपस में रिसोर्स शेयर करना कहते है। 

कंप्यूटर नेटवर्क की आवश्यकता या इसका उपयोग क्या है-Need of Computer Network Or Uses?

कंप्यूटर नेटवर्क की आवश्यकता अगर आप के पास एक से ज्यादा कम्प्यूटर्स हो और आप आपस में उनके बिच डाटा या कोई इनफार्मेशन का आदान प्रदान करवाना चाहते है तो आपको कंप्यूटर नेटवर्क का आवश्यकता पड़ेगी। 
और आप अगर उनके बिच उनमे लगे रिसोर्स को भी साझा करना चाहते है तो आपको कंप्यूटर नेटवर्क की आवश्कता पड़ेगी और अगर आप कंप्यूटर में इंटरनेट को एक्सेस करना चाहते तो उसके लिए भी आपको कंप्यूटर नेटवर्क की आवश्यकता पड़ेगी।

कंप्यूटर नेटवर्क कितने प्रकार के होते है-Types of Computer Network 

कंप्यूटर नेटवर्क के बारे में इतना कुछ जानने के बाद ये भी जानना जरुरी है की हम जिस नेटवर्क का इतना इस्तेमाल करते है वो होता कितने प्रकार का है? तो आइये जानते है हम इसके बारे में दोस्तों दरसल हम नेटवर्क को कुछ बेस्ड पर अलग अलग कर सकते है जैसे-झेत्र के आधार पर, इनके कनेक्टिविटी के आधार पर ऐसे ही। 

झेत्र के आधार पर नेटवर्क कितने प्रकार के होता है-Types of Network  Based On Area/Geograph

झेत्र के आधार पर हम नेटवर्क को हम तीन भागो में बाटे सकते है। 

  1. LAN (Local Area Network)
  2. MAN (Metropolitian Area Network)
  3. WAN

(Wide Area Network)

अब आइये बारी बारी से इनके बारे में जान लेते है। 

LAN (लोकल एरिया नेटवर्क) क्या होता है?

Local Area Network इस नेटवर्क में जुड़े हर एक डिवाइस या नोड बस कुछ लोकल एरिया कवर करते है जैसे आपके घर, आपका बिल्डिंग, स्कूल इत्यादि कहने का मतलब ऐसा नेटवर्क जिसका फैलाव सिर्फ कुछ सिमित झेत्र तक हो वैसे नेटवर्क को हम लोकल एरिया नेटवर्क बोलते है। 
जैसे ;- एक wifi से जुड़े आपके घर के कंप्यूटर और मोबाइल, या एक प्रिंटर से जुड़े एक कमरे में एक से ज्यादा कम्प्यूटर्स ये सब लोकल एरिया नेटवर्क का उदाहरण है। 

Local Area Network का हिंदी क्या होता है?  

लोकल एरिया नेटवर्क का हिंदी अर्थ सीमित क्षेत्रीय जाल

 होता है। क्योकि इसका Range सब कुछ सिमित झेत्र तक ही होता है। 


Local Area Network का Range कितना होता है?

यह नेटवर्क बस एक सीमित झेत्र तक ही होता है। यह नेटवर्क 

अधिकतम 1 कि० मी० तक कवर करता है। इसका डाटा ट्रांसफर करने का गति कभी तेज होती है वो इसके कनेक्शन पर निर्फर करता है अगर लोकल कम्प्यूटर्स केबल्स के द्वारा जुड़े है तो इनकी गति 1GBPS तक हो सकती है। अगर वही wifi से जुड़े हो तो 10MBPS से 50MBPS तक होती है। 


LAN की विशेषता क्या है-Benefits of LAN
  • इस नेटवर्क के मदद से हम एक कमरे या बिल्डिंग में रखे सारे कंप्यूटर को एक साथ जोड़ सकते है। 
  •  इस नेटवर्क की spped Rate कभी तेज़ होती है। 
  • इसके लिए कोई खर्चा नहीं करना पड़ता। 
  • इसमें डाटा ज्यादा सुरक्षित रहता है। 
  • इस नेटवर्क को बनाना ज्यादा आसान है। 

MAN

(मेट्रोपोलिटियन एरिया नेटवर्क) क्या होता है?

Metropolitian Area Network इस तरह के नेटवर्क दो शहर या दो एरिया को जोड़ने के लिए होता है।इसकी Range LAN के मुकाबले ज्यादा होती है। जहा LAN सिर्फ कोई बिल्डिंग या घर कवर करता था वही MAN एक पुरे शहर या एक से ज्यादा शहर कवर करता है। इस नेटवर्क का उदाहरण हमारे घर में चल रहे केबल TV भी हो सकता है। 
एक से ज्यादा LAN से मिलकर MAN बनता है यह LAN के अपेक्षा बड़ा परन्तु WAN से छोटा होता है। 
अगर इसकी Range की बात करे तो यह 70KM से 100KM तक की हो सकती है। 
MAN का हिंदी अर्थ महानगरीय जाल होता है। 

MAN की Speed कितनी होती है?
इसकी डाटा ट्रांसफर करने की स्पीड 200MBPS या इस से ज्यादा भी हो सकती है।  
MAN की विशेषता क्या है-Benefits of MAN
  •  यह LAN के मुकाबले ज्यादा दुरी तक कवर करता है। 
  •  यह पुरे शहर या एक से ज्यादा शहर को कवर करता है। 
  •  इस नेटवर्क के मदद से कही एक नेटवर्किंग ओपेरटिंग सिस्टम के मदद से पुरे शहर को मैनेज किया जा सकता है। 

CAN

(कैंपस एरिया नेटवर्क) क्या होता है?Campus area network यह नेटवर्क सीमित क्षेत्र में LAN के जुड़ने(interconnection) से निर्मित कंप्यूटर नेटवर्क है। इस में उपयोग होने वाले नेटवर्किंग Equipment जैसे :- राउटर, स्विच, ऑपटिकल फाइबर इत्यादि Campus Owner के द्वारा Owned होता है।

WAN

(वाइड एरिया नेटवर्क) क्या होता है?

Wide Area Network इस नेटवर्क में कंप्यूटर आपस में लीजड लाइन या स्विच सर्किट के द्वारा जुड़े रहते हैं । यह नेटवर्क व्यापक भौगोलिक क्षेत्र देश, महादेश में फैला नेटवर्क का जाल है। इंटरनेट इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। भारत में CMC द्वारा विकसित इंटरनेट WAN का उदाहरण है। बैंकों द्वारा प्रदत एटीएम सुविधा वाइड एरिया नेटवर्क का उदाहरण है।


यह नेटवर्क LAN और MAN दोनों से बहुत बड़ा है। यह पूरे विश्व को कवर किया है। यह नेटवर्क कोई इंटरनेट प्रोवाइडर द्वारा हमें दिया जाता है। जैसे :- कोई सिम कंपनी जिओ, आइडिया, बीएसएनएल इत्यादि

यह सबसे बड़ा नेटवर्क है इसीलिए इसका स्पीड लाइन और मैन के पिक्चर कम होती है इस नेटवर्क में अनगिनत कंप्यूटर्स आपस में जुड़े रहते हैं। इसी का उपयोग करके आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं। 


WAN की विशेषता क्या है-Benefits of WAN
  •  इस नेटवर्क का विशेषता यह है की यह पुरे विश्व को कवर किया है। 
  •  इसमें हमें कुछ नहीं करना पड़ता यह सुबिधा हमें कोई इंटरनेट प्रोवाइडर देते है। 
  • दोस्तों कंप्यूटर नेटवर्क पर बेस्ट यह लेख आपको कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आपकी बहुमूल्य समय देने के लिए आपका धन्यवाद!!

    Leave a Comment