कंप्यूटर के इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख में जानेंगे कि कंप्यूटर के इनपुट(Input)और आउटपुट(Output) डिवाइस क्या है और कौन-कौन से है ? इनके बारे में हम आज काफी डिटेल से जानेंगे।
तो आइए जान लेते हैं कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस क्या है?

Computer Input device (इनपुट डिवाइस) क्या है ?

एक कंप्यूटर में इनपुट तथा आउटपुट दोनों उपकरण होते हैं। जिन यंत्रों के द्वारा डाटा इनपुट किया जाता है। यानी जिन यंत्रों से आंकड़ों शब्द या निर्देश मेमोरी में डाले जाते हैं, इनपुट डिवाइस कहलाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो कंप्यूटर में लगे वह सारे यंत्र जो हमसे कुछ डाटा अपने अंदर लेते हैं वह यंत्र इनपुट डिवाइस कहलाते हैं जैसे:- Mouse, Keyboard etc

 


कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस(Input Device) कौन कौन है?

  1. Keyboard
  2. Mouse
  3. Scanner
  4. Trackball
  5. Joystick
  6. Microphone
  7. Webcam
  8. Bar Code Reader
  9. OCR-Optical character Reader
  10. MICR-Magnetic Ink Character Reader
  11. OMR-Optical Mark Reader
  12. Light pen
  13. Touch screen Etc..

Keyboard क्या और कैसा होता है ?

कीबोर्ड(Keyboard) किसी भी कंप्यूटर की प्रमुख इनपुट डिवाइस है। जिनका प्रयोग से कंप्यूटर में टेक्स्ट(Text) तथा न्यूमेरिकल(Numerical) डाटा निवेश (एंट्री) कर सकते हैं। कीबोर्ड के सारे अक्षर टाइपराइटर(Typewriter) की तरह क्रम में होते हैं,लेकिन इनमें टाइपराइटर से ज्यादा बटन होते हैं। इनमें कुछ फंक्शन बटन होते हैं जिनको बार-बार किए जाने वाले कार्य की पूर्व निर्धारित किया जा सकता है। जैसे- F 1 बटन के सहायता से Help के लिए प्रोग्राम जाता है। कि बोर्ड को कंप्यूटर से जुड़ने के लिए एक विशेष जगह (Port) बनी होती है, लेकिन आजकल USB कीबोर्ड आते हैं जो कंप्यूटर को USB में लग जाते हैं तथा WIRELESS कीबोर्ड भी आते हैं जिन्हें सिस्टम से जोड़ने की जरूरत नहीं होती है।
Mouse का क्या काम होता है इसका आविष्कार किसने किया था ?
Mouse एक इनपुट डिवाइस है । डगलस सी इंजेलेट्र ने 1977 में इसका आविष्कार किया था। इनमें लेफ्ट बटन, राइट बटन और बीच में एक स्क्रोल व्हील होता है। माउस का उपयोग करने से हमें कीबोर्ड की किसी बटन को याद करने की आवश्यकता नहीं होती है। बस माउस के प्वाइंटर को स्क्रीन पर किसी नियत स्थान पर क्लिक करना होता है। इससे पॉइंटेड डिवाइस भी कहते हैं माउस दो बटन तीन बटन तथा ऑप्टिकल भी होते हैं। माउस के नीचे एक रबड़ बॉल होता है जो माउस की सतह पर हिलने में मदद करता है। बॉल को घुमाने से स्क्रीन पर माउस प्वाइंटर के दिशा में परिवर्तन होता है। माउस के नीचे रखे प्लेट के आकार की वस्तु को माउस पैड कहते हैं।

Scanner क्या और कैसा होता है?

स्केनर का उपयोग टेक्स्ट(Text) या चित्र(Picture) को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने में होता है जिसे हम लोग स्क्रीन पर देख सकते हैं। इन स्कैन चित्रों का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है । इन स्कैन चित्रों को मेमोरी या सीडी में सुरक्षित रखा या कोई प्रोसेस या एडिटिंग किया जा सकता है। यह भी इनपुट डिवाइस है।

Trackball क्या है और कैसे काम करता है?

ट्रैकबॉल एक माउस का ही एक विकल्प है। इसके ऊपर एक बॉल होता है जिसे हाथ से घुमाया प्वाइंटर की दिशा में प्रेरित किया जाता है मुक्ता इसका उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में CAD तथा CAM में किया जाता है।

Joystick कैसा होता है कैसे काम करता है?

यह एक इनपुट डिवाइस है। जिसका प्रयोग वीडियो तथा कंप्यूटर गेम खेलने में होता है। इसकी भी कार्यप्रणाली ट्रैकबॉल की तरह होती है, केवल बॉल की जगह इसमें एक छड़ी लगी होती है।

कंप्यूटर microphone क्या काम करता है?

माइक्रोफोन एक इनपुट डिवाइस है इसका भी उपयोग इनपुट इन के लिए होता है इस डिवाइस का प्रयोग किसी की भी आवाज को रिकॉर्ड करके Digitally रूप में मेमोरी में रखने के लिए होता है।

Webcam कैसा होता है ?

Webcam का प्रयोग इंटरनेट पर फोटो देखने तथा फोटो लेने के लिए होता है। इसका प्रयोग कर इंटरनेट की सहायता से दूर बैठे आदमी का फोटो देख सकते हैं परंतु दूसरे व्यक्ति के पास भी वेबकाम उपलब्ध होना चाहिए। यह डिजिटल कैमरे की तरह होता है। जिसे कंप्यूटर से जोड़कर इनपुट डिवाइस के रूप में इसका उपयोग करते हैं।

Barcode Reader क्या काम करता है कैसा होता है?

Barcode reader point-of-sale डाटा रिकॉर्डिंग है। आजकल सुपर मार्केट में मूल्यों तथा डाटा अपडेट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।सुपर मार्केट में समान के ऊपर जो सफेद या काली लाइन बनी होती है। वह बारकोड है जिसे बारकोड रीडर जो एक स्कैनिंग डिवाइस है, के द्वारा स्कैन कर Digital रूप में कंप्यूटर में भेजा जाता है।आजकल बारकोड रीडर का उपयोग सुपरमार्केट पुस्तकालय बैंक तथा पोस्ट ऑफिस भी किया जाता है।

Leave a Comment